बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस में जांच पड़ताल जारी है. इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को शुक्रवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज मुंबई में सुशांत सिंह के घर पहुंची. सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है.

सीबीआई टीम के साथ सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह भी हैं. इस टीम में दिल्ली स्थिति एम्स के डॉक्टर भी हैं. सिद्धार्थ पिठानी, नीरज भी सुशांत के घर में मौजूद हैं. सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम सुशांत के घर पर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी ताकि उस दिन क्या वास्तव में क्या हुआ था, इसका पता लगाया जा सके.

बता दें कि पहले भी सीबीआई टीम सुशांत सिंह के घर पर दो बार क्राइम सीन रीक्रिएट कर चुकी है. उस दौरान सीबीआई के फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट साथ थे. इस बार एम्‍स के डॉक्‍टर वहां पहुंचे हैं. लिहाजा नए तरीके से क्राइम सीन को री-क्रिएट किया जाएगा. सिद्धार्थ, केशव और नीरज घटना के वक्‍त घर में ही थे. मीतू सिंह भी सुशांत सिंह की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद वहां पहुंची थीं. 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com