अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर पीएम मोदी याद आए. ट्रंप ने एक चुनावी सम्बोधन के दौरान भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग महान हैं और उन्होंने एक शानदार नेता को चुना है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारतीय लोगों का और पीएम मोदी का समर्थन हासिल है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी उनके दोस्त हैं. 

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ

बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान उस समय आया है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. रिपब्लिकन और डेमोक्रटिक की नजर भारतीय मूल के वोटर्स पर टिकी है. ट्रंप  भारतीय-अमेरिकी वोटरों को अपनी तरफ लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम और फरवरी में अपनी भारत यात्रा की यादों को भी ताजा किया.  

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com