एंकर: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर देशभर में बेतहाशा बढ़ते पेट्रोल, डीजल के कीमतों के खिलाफ किसान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में रामलीला ग्राउंड के सामने चंद्रा पेट्रोल पंप परिसर पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन आहूत किया गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार विराजमान हुई थी, लेकिन आज यही सरकार लगातार पेट्रोल ,डीजल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूलवृद्धि पर भाजपा सरकार अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है। विशाल धरना प्रदर्शन में पीसीसी पब्लिसिटी सदस्य मुक्ता सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, पीसीसी सचिव अरुण चौहान पीसीसी सचिव अलका पाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बॉबी आदि कांग्रेस जनों ने कहा कि कोरोना काल संक्रमण की विभिन्न समस्याओं एवं परिस्थितियों से जुझते हुए अभी तक देश की जनता संघर्ष कर रही है। परंतु केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की परेशानी का निराकरण करने के वजह देश में महंगाई का खुला तांडव मचा कर देश में महंगाई के कारण भाजपा सरकार राज में जनता त्राहि-त्राहि है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार में महंगाई पर काबू किया गया था। देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पहले पायदान पर थी परंतु अब भाजपा शासन में अर्थव्यवस्था देश की डगमगा गई है। किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने जनता से आवाहन किया है कि भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को नकारते हुए जनता जनार्दन एक बार पुनः कांग्रेस को समर्थन स्वरूप आशीर्वाद दें तभी होगा देश का समूचा विकास।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
