राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी व कोतवाल मनोज रतूड़ी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए उत्तराखंड पुलिस डीजीपी अशोक कुमार ने नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।आज काशीपुर सीओ अक्षय प्रल्हाद कौंडें द्वारा काशीपुर कोतवाल व थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी की सराहना करते हुए मिष्ठान वितरण कर हौसला अफजाई की गई गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के ’अति उत्कृष्ट सेवा पदक’’ एवं ’’उत्कृष्ट सेवा पदक’ हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को DGP Sir द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक, विद्यादत्त जोशी व कोतवाल मनोज रतूड़ी को दस-दस हजार रूपए के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
बता दें कि 21 फरवरी 2019 को थाना ट्रांजिट कैंप में तैनाती के दौरान एक 7 साल का मूकबधिर बच्चा लापता हो गया था। जिसकी जांच तत्कालीन एसआई विद्यादत्त जोशी को सौंपी गई थी। विद्यादत्त जोशी ने घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरों की मदद से गहन सुरागरसी, पतारसी करते हुए गुमशुदा बालक का शव पड़ोसी के घर से बरामद कर मुख्य अभियुक्त सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर दिनांक 16 अप्रैल 2019 को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। जोशी ने कोर्ट में मामले की प्रभावी पैरवी कर सबूत पेश किये जिसके कारण मुख्य अभियुक्त को फांसी की तथा तीनों सहअभियुक्तों को कठोर कारावास व जुर्माने से दंडित किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com