काशीपुर। आखिर कौन है वो जो कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है? कौन है वो जो महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल को निशाना बनाकर काशीपुर के विकास की ओर उनके बढ़ते चुनावी कदमों को रोकने की जुगत भिड़ा रहा है? ये दो ही नहीं बल्कि ऐसे कई सवाल इन दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किये हुए हैं। इन्हीं सवालों का हल ढूंढने की मंशा से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं काशीपुर बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट संदीप सहगल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है। तहरीर में श्री सहगल ने कहा कि मेरा चेहरा बनाकर व नक़ली ऑडियो बनाकर जो कि मेरे द्वारा नहीं कहा गया है। कम्प्यूटर प्रणाली से फ़र्ज़ी तरीक़े से तैयार करके मुझे साज़िशन बदनाम करने के लिए मेरी राजनैतिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से फ़र्ज़ी ऑडियो व विडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित व प्रसारित (वायरल) किया जा रहा है, जो पूरी तरह फ़र्ज़ी है तथा मेरी निजता के अधिकार के विपरीत है व एक आपराधिक षड्यन्त्र है l तहरीर में उक्त षड्यंतकारी लोगों की पहचान कर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है l प्रशासन ने मामले में तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि ऑडियो वायरल मामले में संदीप सहगल मीडिया के सम्मुख अपना पक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें बेवजह परेशान करने पर तुले हैं। तहरीर देने के दौरान अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, नीरज कुमार सिंह, सचिन नाडिग, मयंक गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि अधिवक्ताओं के साथ ही कांग्रेसी नेता राशिद फारुखी भी मौजूद थे।
बाईट…. संदीप सहगल ,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
बाईट… प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
