ठाकुरद्वारा भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के प्रमुख क्रान्तिकारियों में से एक थे। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास में बिस्मिल और अशफाक की भूमिका निर्विवाद रूप से हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ उदाहरण है
युवा नेता अख्तर अली खान ने कहा कि अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के प्रमुख क्रान्तिकारियों में से एक थे। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास में बिस्मिल और अशफाक की भूमिका निर्विवाद रूप से हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ उदाहरण है। शहीद अशफाक ने 25 साल की उम्र में अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार की नाक के नीचे से सरकारी खजाना लूट लिया था।
इस घटना के बाद से पूरी ब्रिटिश सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी। इस घटना को ‘काकोरी कांड’ से जाना जाता है। जिसके लिए ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और 19 दिसम्बर सन 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
आज अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की याद में किसान नेता राकेश टिकैत व युवा नेता अख्तर अली खान शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह खा की यौमे पैदाइश पर खिराजे अक़ीदत पेश की

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
