बाजपुर में नैनीताल स्टेट हाईवे और दोराहा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तो वही जसपुर में भी किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही किसानों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दे कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों द्वारा यूपी के उपमुख्यमंत्री ओर केंद्रीय राज्य मंत्री का काले झंडे ले कर विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान किसानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे द्वारा कार चढ़ा दी गई। जिसमे करीब आधा दर्जन किसानों की मौत हो गयी जबकि क़ई किसान घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे के ड्राइवर की पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया था। जबकि केंद्रीय मंत्री का बेटा जान बचा कर भागने में कामियाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही बाजपुर के किसानों में आक्रोश फैल गया। जहां किसानों ने भगत सिंह चौक और दोराहा में सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए नैनीताल हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के बाद अब उनकी हत्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश से किसान और किसानी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसपी प्रमोद कुमार समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
