रिपोर्टर इस्लाम सलमानी

ठाकुरद्वारा। नगर के संभ्रांत व्यक्तियों और कई संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह का स्थानांतरण बिजनौर होने पर कोतवाली पहुंचकर विदाई दी। कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार कोतवाल सत्तेद्र सिंह ने अपनी ईमानदारी के चलते लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। 13 माह के कार्यकाल में उन्होंने जनता व अपने पद के प्रति ईमानदारी से कार्य किया। उनकी ईमानदारी के चलते जनता में वह लोकप्रिय हो गए थे। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ व पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजीव सिंघल, हाजी मुख्तार सैफी, हाजी रईस खान उर्फ बल्ले, शहनवाज खान, किफायत उल्ला खान सहित उप निरीक्षक दीपक मलिक, रियाज जेदि, महेश सिंह, जेपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार व कॉन्स्टेबल टिंकू कुमार, के पी सिंह, जितेंद्र सिंह, विनीत कुमार, अमोद कुमार, शुभम कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com