ठाकुरद्वारा। आर्य समाज के पूर्व प्रधान एवं लोकतंत्र सेनानी की लंबी बिमारी के चलते मौत हो गई। उपजिलाधिकारी ने लोकतंत्र सेनानी के आवास पर पहुंचकर भावविहीन श्रद्वांजलि दी।
नगर के मोहल्ला जमनावाला वार्ड 10 निवासी ओमप्रकाश सिंह आर्य समाज के पूर्व प्रधान रहे है और लोकतंत्र सेनानी थे। ओमप्रकाश सिंह करीब 90 वर्षीय वृद्व होने के कारण काफी समय से बिमार चल रहे थे। बिमारी के चलते ही ओमप्रकाश सिंह का अचानक शुक्रवार को निधन हो गया। मौत की सूचना पर आर्य समाज के लोगो में शोक की लहर दौड़ गई। उपजिलाधिकारी परमानंद सिंह ने उनके आवास पर पहंुचकर लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश सिंह के परिजनो को सांत्वना देते हुए भाव विहीन श्रद्वाजंलि दी। इस मौके पर, जिला प्रधान अजब सिंह, आर्य प्रदेश मंत्री रमेश, आर्य वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक गुलाब सिंह वर्मा, मंत्री संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com