रिपोर्टर इस्लाम सलमानी
ठाकुरद्वारा उधार के पैसे मांगने पर युवक को मारपीट घर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक के पिता अधिवक्ता की तहरीर पर तीन नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी एक अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके पुत्र ने गांव के एक युवक से पैसे लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी विकास कुमार उर्फ मटरू पुत्र प्रदीप कुमार को उधार बतौर जनवरी 2021 को दिये थे। चार दिन पूर्व जब उनके पुत्र से उधार के पैसे मांगे तो कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को जब उनका बेटा नगर में अपनी स्कूटी की सर्विस कराने आया तो विकास कुमार उर्फ मटरू ने अपने साथ लालपुर चौहान निवासी योगेश कुमार शर्मा पुत्र जितेंद्र सिंह, मस्तल्लीपुर निवासी अनिल शर्मा पुत्र मेवाराम सिंह व एक अज्ञात युवक के साथ उनके पुत्र को नगर के तिकोनिया बस स्टैड पर घेर गाली गलौज करने लगे। जब मेरे पुत्र ने विरोध किया तो उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी विकास कुमार उर्फ मटरू , योगेश कुमार शर्मा, अनिल शर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
