सपा सांसद आजम खां के जौहर ट्रस्ट की जमीन को लेकर दर्ज मुकदमों में सपा विधायक नसीर अहमद खां समेत आजम के 11 करीबियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जौहर ट्रस्ट की जमीन को लेकर पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आलियागंज के 26 किसानों ने अपनी जमीन पर कब्जा कर लेने के मामले में अजीमनगर थाने में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा प्रशासन की ओर से अलग से मुकदमा दर्ज कराया था। इन मुकदमों में सांसद आजम और उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन को आरोपी बनाया गया था। इन मुकदमों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। मुकदमों की विवेचना के दौरान एसआईटी में उन सभी लोगों का नाम शामिल कर लिया था, जो जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारी या सदस्य हैं। इन सभी को पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। एसपी शगुन गौतम ने 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाए जाने की पुष्टि की है।

इन्हें जारी किए जा चुके हैं नोटिस

जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और विधायक नसीर अहमद खां, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, आजम खां की बहन और ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष निकहत अफलाक, आजम खां के पुत्र और ट्रस्ट के सदस्य अदीब आजम, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन और ट्रस्ट के सदस्य सलीम कासिम सहित अन्य कई लोग।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com