.काँठ विधानसभा क्षेत्र स्थित ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन कैम्प कार्यालय पर एक मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें कांठ विधानसभा क्षेत्र के ज़िम्मेदार साथी मौजूद रहे, मीटिंग में संगठन को मज़बूत बनाने के लिए, एवं गाँव-गाँव जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा के आयोजनों के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान में तेज़ी लाने की अपील की गई। इस मौके पर पार्टी प्रदेश सचिव मौलाना मौ० ज़ाकिर , मंडल अध्यक्ष नेता मेहंदी हसन , विधनसभा संगठन प्रभारी हाफ़िज उस्मान , ज़िला पंचायत सदस्य रईसउद्दीन मलिक , हाजी आमिल एड० , डॉ० गुलफाम अली, नईम कुरैशी , नगर अध्यक्ष अगवानपुर हाजी फराहीम दाऊद मलिक , डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष मौ० दानिश , रज़ा हुसैन प्रधान जी, मौ० जुबैर , अली हसन , प्रधान फुरकान अहमद, आकिल सैफी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
#

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
