ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गांवड़ी में आज 5 सितंबर को एचएससी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी में चिश्ती साबरी विकास समिति के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मना कर अपने शिक्षकों का स्वागत किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम यादव के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन पर भी प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं को संबोधित कर विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक सुभाष जी जवेंद्र पिंटू हबीब साने आलम सेफी मनीष मालिक धर्मपाल सिंह आमिर खान मनोज कुमार मुलायम सिंह प्रांशु प्रभा दीपिका शाइस्ता उजमा नाजरीन एवं तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
