मुरादाबाद की कांठ तहसील के ग्राम छज्जूपुरा दोयम का जहा पर ग्रामीणों ने बाजार में बने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण को लेकर मिडिया कर्मियों के सामने बिरोध प्रदर्शन करते हुऐ बताया की ग्राम पंचायत छज्जूपुरा दोयम में बरसों पुराने बाजार के लिए 40 बीघा जमीन ग्राम समाज की जमीन के लिए दी गई थी । इस बाजार में दूरदराज से दुकानदार भी आते थे। और यहां पशुओं का बहुत बड़ा बाजार लगता था। जो क्षेत्र में प्रसिद्ध था। इस जमीन पर अब कुछ दबंग ग्रामीणों ने अपने भवनों का निर्माण कर लिया है। भवन निर्माण होने से बाजार की जगह बहुत कम रह गई है। जिस कारण अब बाजार लगना भी बंद हो गया है । बाजार की जमीन से कब्जा मुक्त कराने के लिए। गांव वासियों ने उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी हैं। बाजार की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए। जिन लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर भवन निर्माण किये हैं। साल दर साल अपने भावनाओं का निर्माण करते चले आ रहे हैं। अगर उच्चाधिकारियों ने बाजार की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं रुकवाया तो आने वाले समय में बाजार की जमीन सिर्फ नाम मात्र रह जाएगी। और दबंग लोग अपना अवैध कब्जा करते रहेंगे। सभी ग्रामीणों ने कहा कि हमारा उच्चाधिकारियों से अनुरोध है इस तरह के अवैध निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द रुकवाया जाए। जिन लोगों ने बाजार की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि दोबारा से यहां प्रसिद्ध बाजार लग सके। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ अशोक कुमार, सुदीस कुमार, महेंद्र सिंह, सुमित कुमार, विनीत कुमार ओर भी अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
