आप नेता दीपक बाली ने आज राजकीय चिकित्सालय में पहुंच कर पिछले 27 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों को आप पार्टी की ओर से समर्थन दिया एवं प्रदेश सरकार से मांग की कि तत्काल इन आशा कार्यकत्रियों की मांगों को स्वीकार कर इनका आंदोलन समाप्त कराया जाए।
आप नेता दीपक बाली आशा कार्यकत्रियों के समर्थन में उनके साथ धरने पर बैठे और उन्होंने कहा कि कोरोना कि जिस जंग को आशा कार्यकत्रियों के बगैर नहीं जीता जा सकता था आज वे महिला कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर है मगर सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। जिस समय कोरोना काल में लोग अपनों से भी दूर भाग रहे थे उस समय आशा कार्यकत्रियों ने जो सेवा की वह सच्ची मानवता की मिसाल है मगर दुर्भाग्य है कि सरकार इन्हें वेतन देने के बजाय केवल प्रोत्साहन राशि दे रही है और वह भी समय पर नहीं दे रही जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है़ । श्री बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आशा बहनों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि वह तत्काल इनकी मांगे पूरी कर उनका आंदोलन समाप्त कराए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
