रिपोर्टर -इस्लाम सलमानी
रामपुर डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र के मौहल्ला घैर मियां ख़ां, डूंगरपुर आसरा कॉलोनी, जेल रोड कचरी वाला कारखाना आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने डूंगरपुर आसरा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के साथ प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग लोगों को मोटे मोटे बिल भेजना जानता है, लेकिन समय पर बिजली देना नहीं जानता, उन्होंने कहा कि अंधाधुंध बिजली कटौती से जनता बेहद परेशान है विक्की मियां ने कहा कि डूंगरपुर बिजली घर के कर्मचारी बेहद लापरवाह हैं रात को बिजली बंद करके सो जाते हैं और फोन करते करते जनता परेशान हो जाती है, बच्चे रात भर गर्मी में रोते हैं, बीमारों का बुरा हाल है और इनसे जब सुबह को पूछो तो कहते हैं माफ कर दो बिजली बंद करके सो गए थे, विक्की मियां ने कहा कि नालापार मोरी गेट रजा बिजली घर के संविदा कर्मचारी अपने आप को जे ई से कम नहीं समझते कि आए दिन गरीब जनता के बिजली के तार काट कर ले जाते हैं और फिर उन्हें डरा धमका कर उनसे पैसा वसूलते हैं सैयद विक्की ने कहा कि एक्स ई एन से लेकर एसडीओ तक शिकायत के बावजूद भी इन क्षेत्रों में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं इस अवसर पर समी, शैज़ी,मुन्ने,सुहैल,शाहरोज़, शम्मू,रफ़ी,साक़िब,राहिल आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
