एंकर:उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर चल रहे 20 दिन से आशा कार्यकत्रियों का 12 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार प्रदर्शन लगातार जारी है बहीं उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के काशीपुर के रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में आशा कार्यकत्रीयो का 20 दिन से लगातार अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रदर्शन कर रही हैं जिसके चलते राजकीय अस्पताल से लेकर काशीपुर की उपजिला अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर चेतावनी रैली निकालते हुए पहुंची जहां उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा को 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

वीओ: बता दें कि उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में प्रदेशभर की आशा वर्कर्स 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रही हैं। जिसके चलते काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल में दर्जनों आशा वर्कर्स एकत्र हुई। जहां आशा वर्कर्स ने सरकार द्वारा आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन लागू करने, आशा वर्कर्स को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन, कोरोना संक्रमण के दौर में कार्य करने वाली समस्त आशाओं को 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता भुगतान दिए जाने, कोरोना काल में कार्य करने वाली आशा वर्कर्स को 50 लाख का बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांग पूरी ना होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ काशीपुर राजकीय चिकित्सालय से लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय तक सरकार के खिलाफ चेतावनी रैली निकाल कर पहुंची जहां आशा कार्यकत्रियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com