पुलिस टीम पर हमला करने वाले 14 आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,4 गिरफ़्तार
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर पशु तस्करों को पकड़ने के लिए छापा मारा।इस दौरान पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुुरू कर दी। पुलिस ने इस माममें 14 पशु तस्करों के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के पास से दो पीकअप गाड़ी व अन्य वाहन सहित दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बीते दिन कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक दीपक मलिक के नेतृत्व में नगर के मौहल्ला कुरैशियान पुराने स्लॉटर हाउस के निकट मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपियो ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पुलिस ने सूझ-बूझ से जान बचाई और घेराबंदी कर चार आरोपियो को मौके पर पकड़ लिया।मौके से 1200 किलो ग्राम भैंस वंशीय मांस , 7 छुरी, 5 कुल्हाड़ी, एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा कारतूस नाल में फंसा जिंदा कारतूस, 12 बोर का तमंचा दो मोबाइल , दो पिकअप चार मोटर साइकिल दो स्कूटी छह प्लास्टिक के कट्टे , छह रस्सी बरामद की
मौके से गिरफ़्तार किए गए आरोपियो ने अपना नाम तोसिक पुत्र जैनुद्दीन मौहल्ला कुरैशियान वार्ड 25 , दूसरे ने अपना नाम नाजिम पुत्र साबिर मौहल्ला कुरैशियान वार्ड 25 बताया। दोनो अभियुक्तो के पास 315 और 12 बोर के तमंचे बरामद हुए है। वहीं दो अभियुक्तो ने अपना नाम मोसीन पुत्र यामीन निवासी मीना बाजार व मोबीन पुत्र अय्यूब निवासी मौहल्ला कुरैशियान वार्ड 25 बताया।पुलिस की पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले आरोपियो के नाम तंजीम पुत्र हारून, ताहिर पुत्र हाजी कल्लू , मोबीन पुत्र लतीफ, आसिफ पुत्र इदरीश , नासिर पुत्र सगीर, युसूफ उर्फ दिल्ला पुत्र सडुआ, नदीम उर्फ बकरा पुत्र मोबीन, अजीम मैम्बर मोहल्ला कुरैशियान, मुजीबुर्रहमान कुरैशी उर्फ मुजीब पुत्र हबीबुर्रहमान मोहल्ला नई बस्ती मुजफ्फर पुत्र नामालूम ढकिया थाना डिलारी के खिलाफ पुलिस ने धारा 269/270/429/307/34 सहित पशु क्रुरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर पकड़े आरोपियो का गुरूवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर पकड़े गए दो पीकअप व अन्य वाहनो को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल उपनिरीक्ष जयप्रकाश सिंह, राधेश्याम, कांस्टेबल संजीव धामा, नीटू, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, अरूण कुमार, अजय कुमार आदि शामिल रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
