: कार और ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में काशीपुर में तैनात कार सवार सीपीयू इंचार्ज पवन भारद्वाज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही काशीपुर पुलिस को लगी वहां गमगीन माहौल बन गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन द्वारा कार से सीपीयू जवान पवन भारद्वाज का शव निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

: यहां बता दे की बीती रात लगभग 12:30 बजे पवन भारद्वाज सीपीयू इंचार्ज अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने रूम पर जा रहे थे, जसपुर खुर्द रोड स्थित गैस गोदाम के समीप विपरीत दिशा से ईटों से भरे आ रहे ट्रक ने सीपीओ इंचार्ज पवन भारद्वाज की कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक धमाके की आवाज लोगों को सुनाई दी, रात्रि में ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कार ट्रक के अंदर आधी घुस चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन द्वारा कार को बाहर निकालकर लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां बता दें कि पवन भारद्वाज 2008 बैच के थे वह शिवपुरी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वह यहां पर लगभग 2 साल से कार्यरत थे उनकी मौत से पूरे पुलिस फोर्स में गमगीन माहौल बन गया। फिलहाल उनके शव को उनके गृह जनपद सम्मान के साथ भेजा गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com