सच्चाई की जीत

ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में करोड़ों रुपयों की भूमि घोटाले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मुरादाबाद निवासी गरिमा अग्रवाल पत्नी शोभित अग्रवाल को नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में करोड़ों रुपए की भूमि बेचना दिखाकर 20 लाख रुपया ले लिए थे महिला को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने अपने पैसा वापस मांगा तो चैक दे दिया था। की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का अहसास होने पर पैसा वापस मांगा गया तो 50 हजार रूपए चेक दे दिया गया था। चैक वांउस हो गया पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था उपनिरीक्षक मेघराज सिंह ने नामजद वांछित दूसरे आरोपी मुरादाबाद के मोहल्ला जयंतीपुर गली नंबर 5 निवासी हामिद हुसैन पुत्र लियाकत को नगर के तिकोनिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है उपनिरीक्षक मेघराज सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपी थाना भोजपुर के पीपलसाना निवासी गुफरान पुत्र इस्माइल को बीते नगर के नूर करीम होटल के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com