वैक्सीनेशन को लेकर जो लोगों में भ्रांतियां थी वह भ्रांतियां अब दूर होती नजर आ रही हैं। लोग सुबह से ही आकर वैक्सीनेशन सेंट्रो पर जमा हो जाते हैं, और लंबी लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं । जब कोविड- के नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन कार्य शुरू हो गया था। और उन्होंने यह भी बताया कि पूरे उधम सिंह नगर में काशीपुर एक ऐसा नगर है जहां पर अब तक एक लाख पांच हज़ार वैक्सीनेशन लग चुकी हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी बताया कि हमारे नगर क्षेत्र में दो मोबाइल टीमें और 11 सेंटर काम कर रहे हैं। अभी कुछ समय पूर्व 18 वर्ष से ऊपर वाली वैक्सिंग कम थी तो हम उस वैक्सीन को ऑफलाइन लगा रहे थे । लेकिन अब वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है तो उसको ऑनलाइन लगाया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन के माध्यम से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। जो लोगों के अंदर भ्रांतियां थी वह भ्रांतियां अब दूर होने लगी है, और लोग अपनी स्वेच्छा से वैक्सीनेशन लगाने सुबह से ही सेंटर पर आ जाते हैं। जिसके लिए लोग बधाई के पात्र हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com