उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी को मात देने के लिए उत्तर प्रदेश के हर एक जिला अस्पताल से लेकर समुदाय स्वास्थ्य केंद्रों तक सफाई व्यवस्था को लेकर के गाइडलाइन जारी कर सभी जिला अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अलर्ट कर रखा है लेकिन कुछ जगह स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखाई देती है तो कुछ जगह सफाई व्यवस्था चौपट दिखाई देती है जिसमें साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सरकार के दिशानिर्देशों को कुछ स्वास्थ विभाग के अधिकारी पालन करा रहा है तो कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार के दिशानिर्देशों को पलीता लगा रहा है जिसमें साफ तौर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कहा जा सकता है कि सरकार के दिशानिर्देशों को पलीता लगाने में जुटे हैं,,
,जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिशा निर्देशों का किस तरह स्वास्थ्य विभाग पालन करा रहा है और जमीनी हकीकत क्या है यह रियलिटी चेक करने के लिए पहुंच, मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर,,जहां पर आज हमने पहुंच कर देखा कि समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में किस तरह से कोरोना वायरस को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सरकारी समुदाय के कर्मचारी व डॉ अलर्ट है कोविड-19 नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं मूंढापांडे के सरकारी सामुदायिक केंद्र मैं अगर सफाई व्यवस्था की बात करें तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वारा हर एक पेशेंट को तत्काल ही गंभीरता से लेते हुए अच्छा इलाज उन तक उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें सरकारी समुदाय के सभी स्टाफ और कर्मचारी हॉस्पिटल को सफाई व्यवस्था से लेकर व अन्य चीजों से लेकर के सुंदर बनाने का अच्छा इलाज देने में लगे हुए हैं हॉस्पिटल के अंदर अग्निशमन से लेकर वार्ड रूम एसी व अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं,,
सरकारी समुदायक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी प्रभारी डॉ नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं इस हॉस्पिटल को अपना परिवार मानते हुए हॉस्पिटल की सफाई व्यवस्था कराता हूं और यहां पर ऑक्सीजन प्लांट की कमी थी वह भी मुरादाबाद के आला अधिकारियों द्वारा लगवा दिया गया है जिसमें जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट चालू कर वह दिक्कत भी दूर हो जाएगी,, सरकारी समुदाय हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था पर खासतौर ध्यान दिया जा रहा है और आए सभी पेशेंट को भी गंभीरता से देखते हुए अच्छी सुविधा का अच्छा इलाज उनको दिया जा रहा है अन्य जो भी समस्याएं हैं हॉस्पिटल में चल रही है उन समस्याओं को मुरादाबाद के आला अधिकारी अकबर करा दिया गया है और जल्द ही सब सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कही गई हैं,,

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
