काशीपुर क्षेत्र में बीते लंबे समय से यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है,क्षेत्र में इसके चलते जहां दुर्घटनाओं का ग्राफ बड़ा है तो वहीं इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज इसको लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम वा पुलिस क्षेत्राधिकारी के संयुक्त निर्देशन में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यातायात से जुड़े अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग परिवहन विभाग और सीपीयू यूनिट के अधिकारियों को आमंत्रित करते हुए करते हुए एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने काशीपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के सख्त निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा है।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अपील की है कि वह स्थानीय लोगो के साथ ही दूर दराज से गुजरने वाले यात्रियों के सामने आने वाली यातायात से जुड़ी सभी प्रकार की दिक्कतों को दूर करे। एक सवाल के जवाब में एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने कहा कि सीपीयू के जवानों को जो बॉर्डर पर लगाया गया है इससे वास्तव में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा है उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर वार्ताकर पुनः सीपीयू को नगर क्षेत्र में लगाए जाने के लिए वार्ता की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक को वनवे भी किया जा सकता है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com