डिलारी थाना क्षेत्र के गांव गक्खरपुर में बेचे गए हिस्से के पूरे रूपए मांगने पर बड़े भाईयों ने छोटे भाई की चाकू से गोंद कर हत्या कर दी जमीन को लेकर हुई हत्या की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस क्षेत्राधिकारी डा . अनूप यादव ने मौके पर घटना स्थल का मुआयना किया आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थाना क्षेत्र के गक्खरपुर गांव निवासी सकिर ने बताया कि मेरे भाई शाहिद के तीन पुत्र शमशाद , नोशाद व सबसे छोटा इकबाल था इकबाल ने अपने घर के बटवारे के
दौरान अपने हिस्से की जमीन नोशाद को दे दी थी रकम एक माह के अंदर देना तय था उसके उपरांत ही इकवाल मकान को खाली करता
रूपयों के लेन देकर को लेकर प्रधान पति रईस अहमद के घर पर पंचायत थी पंचायत में इकवाल अपनी तय रकमको एक मुस्त मांग
कर रहा था पर दोनो भाई एक मुस्त रकम देने के लिए तैयार नही थे बीच पंचायत से शमशाद व नोशाद उठ कर चले आए
थे पंचायत के सुनाए फैसले के कुछ समय के बाद इकबाल अपने घर जा रहा था इकबाल जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था उस पर छुरीयों से हमला कर दिया घायल अवस्था में परिजन लेकर उपचार के लिए सीएचसी डिलारी लेकर पहुंचे चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सैंटर के लिए भेज दिया कॉसमॉस अस्पताल पहुँचे तो चिकित्सकों ने देख कर मृत घोषित कर दिया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com