उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तालिबानी सज़ा देता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर उसकी बेदर्दी से पिटाई कर रहे हैं किसी व्यक्ति ने पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस हरकत में आई और जानकारी करने पर पता चला यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके के रूपपुर गांव की है, जहां 26 जुलाई को युवक की पिटाई की गई, पिटाई का शिकार युवक का रिश्ते का भाई गांव की एक युवती को प्रेम प्रसंग के चलते भगा कर ले गया है इसके बाद लड़की वालों ने प्रेमी युवक के रिश्तेदार को उठा लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की और उससे ये उगलवाने का प्रयास किया के उसका मौसेरा भाई लड़की को भगाकर कहां ले गया है, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी पिटाई करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
