एंकर – कांग्रेस की नई सेना बनने से बीजेपी में खलबली मचना शुरू हो गई है और यही कांग्रेस सेना 2022 में होने जा रहे विधानसभा के महाभारत में विरोधियों को धूल चटाते हुए प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराएगी। यह बात आज कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने कही जो दून से वापसी के दौरान यहां अल्पविराम को कांग्रेश कार्यालय में रुके थे। इस दौरान काशीपुर में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आगमन पर स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया तो वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी शासन में जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चली है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने पर जहां विकास से भटक चुकी है तो वही उसमें कांग्रेस की नई सेना से खलबली मची हुई है,जो बीजेपी हर साल दो करोड़ देश के नौजवानों को रोजगार देने की बात करती थी आज उसने देश के 14 करोड़ लोगो को बेरोजगार कर दिया,जनता यह सब देख रही है और जल्द बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना होगा वहीं दूसरी ओर जब उनसे कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर के सवाल किया गया तो उन्होंने कन्नी काटते हुए सिर्फ यही कहा कि इस सवाल का जवाब हाईकमान ही दे पाएगा उनके व्यक्तिगत संबंध हरीश रावत से कैसे हैं यह महत्वपूर्ण नहीं रखता बल्कि राजनीतिक ताल्लुकात कैसे हैं यह महत्वपूर्ण है हरीश रावत पार्टी के सिपाही हैं और हम पार्टी के हर सिपाही के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com