पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने ही देश के लोगों पर भड़क गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि टीम इंडिया या विराट कोहली की तारीफ क्यों नहीं कर सकता। पाकिस्तान या दुनिया का कोई भी खिलाड़ी कोहली के नजदीक भी नहीं है।
दरअसल, अख्तर ने हाल ही में कोहली और रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम की तारीफ की थी। इसके बाद से पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इस पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उन्हें आंकड़ें देख लेना चाहिए।
कोहली दुनिया के टॉप बेट्समैन में से एक
उन्होंने कहा कि आलोचना करने वाले को यह स्वीकार करना चाहिए की भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के टॉप बेट्समैन में से एक हैं और वे तारीफ के हकदार हैं। मैं अच्छे खिलाड़ी और टीम की तारीफ क्यों नहीं कर सकता?

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
