प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक कामों के लिए करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोदी बच्चियों की शिक्षा से लेकर गंगा सफाई अभियान के लिए अपनी बचत के पैसे से दान दे चुके हैं। कोरोना से लड़ाई के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में वे 2.25 लाख दान कर चुके हैं। वहीं, खुद को मिले तोहफों की नीलामी से मिले 103 करोड़ रुपए भी प्रधानमंत्री डोनेट कर चुके हैं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि मोदी स्वास्थ्य सेवाओं, किसी भी तरह, प्राकृतिक आपदा में व्यक्तिगत रूप से मदद करते रहते हैं। बुधवार को जानकारी सामने आई थी कि मार्च में बने पीएम केयर्स फंड में महज 5 दिन में 3076 करोड़ रुपए जमा हो गए थे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
