उत्तराखंड नव निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने आज यहां रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में युवा संवाद कार्यक्रम मैं युवाओं के सवालों का जवाब दिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी यदि उत्तराखंड की सत्ता में आई तो वह इस प्रदेश का नव निर्माण करेगी।

युवा शक्ति की जागरूकता एवं सहयोग के बगैर यह कार्य असंभव है इसलिए वे युवाओं के विचार जानने और युवा कैसा उत्तराखंड चाहते हैं इस पर वार्ता कार्यक्रम में आए हैं । कोठियाल ने कहा कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड निर्माण के लिए आंदोलन किया गया था वें सपने तो पूरे हुए ही नही। आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड तो बना नही और न ही यहां की जनता के सपनो का। जिन राष्ट्रीय दलों को यहां की जनता ने सत्ता सौंपी उन्होंने सत्ता का सुख तो बहुत भोगा मगर प्रदेश के नव निर्माण का कार्य करना वह भूल ही गए ।अगर वह सत्ता सुख भोगने के बजाय इस नवोदित प्रदेश को सजाने संवारने का काम करते तो आज उत्तराखंड उस दुर्गति का शिकार ना होता जिसका आज वह है ।अब समय आ गया है कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के साथ उठ खड़ी हो और प्रदेश के नव निर्माण का हिस्सा बने ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com