सूर्या फाउंडेशन द्वारा चल रहे वृक्षारोपण महा अभियान के तहत काशीपुर क्षेत्र के आसपास 12 गांव में पौधा वितरण कर पौधा रोपण किया गया। गांव बसई का मंझरा, हरियावाला, टीला, बाबरखेड़ा, गंगापुर, गिन्निखेड़ा, कुंडा, करनपुर, लालपुर, बसखेड़ा, गड़ीनेगी व भरतपुर में किसानों को फलदार पौधे वितरण किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्या फाउंडेशन वृक्षारोपण अभियान (ऑल इंडिया)प्रमुख भरतराज ओझा के द्वारा सभी परिवारों को पौधा वितरण किया गया। पौधा वितरण कर भरतराज ने बताया कि आज हमारा पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, जिसके कारण वातावरण में कई तरह के संक्रमण फैल रहे है। पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं इसका परिणाम हमें देखने को मिलता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पत्येक बर्ष निश्चित रूप एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कोरोना संकट के समय हमें वृक्षों के महत्व के बारे में समझ गये है।फलदार पौधे लगाने से परिवार को फल खाने के साथ साथ आर्थिक मदद भी मिलती है। क्षेत्र प्रमुख नीतीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष सूर्या फाउंडेशन की ओर से काशीपुर क्षेत्र के कार्ययुक्त 12 गांव में सौ- सौ परिवारों में 5-5 फलदार पौधे किसान बंधु लगाएंगे और वृक्ष मित्रों के सहयोग से पौधों का देखभाल किया जाएगा। बसई में पौधे वितरण कर सभी को इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई ।
बाइट: भरतराज ओझा पौधारोपण प्रमुख

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com