रिपोर्टर: एफ यू खान

लोकेशन: काशीपुर

एंकर:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी के तहत आज पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं की 8 गाड़ियों की टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन टीमों में शामिल पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे और उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर बिजली बिल माफ किए जाने संबंधी गारंटी कार्ड देंगे।आज जिन टीमों को रवाना किया गया उनमें 5 गाड़ियां दो बाइक तथा एक रिक्शा टीम में शामिल है । प्रत्येक टीम में चार-पांच कार्यकर्ता है ।इन्हीं टीमों में महिलाओं की भी एक टीम है। इन टीमों के अलावा पार्टी के रामनगर रोड स्थित कार्यालय पर भी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर गारंटी कार्ड दिए जाएंगे।

वीओ: यहा बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीती 11जुलाई को देहरादून आए थे और उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उत्तराखंड वासियों को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री देने ,पिछले विवादित बिजली बिलों को खत्म करने, 24 घंटे बिजली देने सहित किसानों को कृषि कार्यों हेतु फ्री बिजली देने की गारंटी दी थी। उनकी इस घोषणा के तहत 17 जुलाई को देहरादून में आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ,प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए पांच पांच गाड़ियों अर्थात 350 ब्रांडेड गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी ।आम आदमी पार्टी के 10000 कार्यकर्ता प्रदेश में घर-घर जाकर विद्युत उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का गारंटी कार्ड देंगे। पार्टी ने प्रदेश में 15 लाख परिवारों के रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और 3 तरह से बिजली उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे।पहले ब्रांडेड वाहनों से घर घर जाकर केजरीवाल के संदेश को पहुंचाएंगे और रजिस्ट्रेशन कर गारंटी कार्ड देंगे।
बाइट: दीपक बाली आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com