उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सचिन कुमार नाम के व्यक्ति की शिकायत पर ऐसी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो शादी करने का झांसा देकर अपने साथियों की मदद से किसी को भी अपने घर बुलाकर उसके ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुक़दमा दर्ज कराकर उस मामले में समझौता कराने के नाम पर मोटा पैसा वसूलती थी, ये शातिर महिला शहर के अलग अलग ईलाक़ों में घर लेकर रहती थी।
संभल के चौधरी सराय में रहने वाले सचिन कुमार को एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में 2 युवतियां हैं जो शादी करना चाहती हैं तुम चल कर उन्हें देख लो और जो भी तुम्हें पसंद हो उससे सादगी से शादी कर लो, सचिन कुमार सादगी से शादी करने के चक्कर में उस व्यक्ति के साथ मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के राम गंगा विहार में युवतियों के घर पहुंचे युवतियों ने सचिन कुमार को अपना मोबाइल नंबर दिया और उसके बाद सचिन कुमार वापस अपने घर संभल चले गए इस दौरान एक युवती की सचिन कुमार से व्हाट्सएप पर बातचीत होती रही, युवती ने एक दिन सचिन कुमार को मिलने के बहाने मुरादाबाद बुला लिया जब सचिन कुमार युवती के घर पहुंचे तो यह युवती ने अचानक वहां कुछ लोगों को बुलाकर ये शोर कर दिया कि सचिन कुमार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, सचिन के मुताबिक़ युवतियां उससे पैसे भी छीनने का प्रयास करने लगी, जैसे तैसे सचिन कुमार वहां से निकला और उसने मुरादाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने छानबीन की तो सचिन का आरोप सही पाया गया यह दोनों शातिर महिलाएं अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी तरह शादी के नाम पर लोगों को घर बुलाती थी और फिर उनके ऊपर छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा देती थी और बाद में मुकदमे में समझौता कराने के नाम पर मोटे पैसे ठग लेती थी, म पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
