ठाकुरद्वारा लॉकडाउन के बाद पहले बार लगे संपूर्ण समाधान दिवस का उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया इसमें 10 फरियादियो ने पहुंचकर शिकायते दर्ज कराई तीन शिकायत का निस्तारण हुआ कोरोना काल में चल रहे लागू लाकडाउन और पंचायत चुनाव के लिए जारी आचार संहिता के चलते संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पर रोक लगा दी गई थी शासनादेश पर पहली बार ठाकुरद्वारा एसडीएम सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी परमानंद सिंह की अध्यक्षता में किया जिसमें मात्र 10 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई मौके पर दो राजस्व विभाग सहित तीन शिकायत का हुआ संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र , नायव तहसीलदार गौरव विश्नोई , खंड विकास अधिकारी आरपी सिंह , लघु सिंचाई अवर अभियंता निर्मल कुमार , वन रेंज सुरेश जोशी , आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र सिह क्राइम इंस्पेक्टर पंकज द्विवेद्वी , आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
