डिलारी : गोकुशी करने वाले गिरोह के सरगना की 32 लाख की संपत्ति कुर्क की गई पुलिस ने डीएम के आदेश पर कार्रवाई की इससे गोकुशी करने वाले अपराधियों में खलबली मची हुई है ऐसे में जो गोकुशी के धंधे से मालामाल हो गए हैं उन्हें कार्रवाई का डर सताने लगा है एसएसपी मुरादाबाद पवन कुमार के निर्देश पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा , डिप्टी एसपी डा . अनूप यादव , उपजिलाधिकारी परमानंद सिह के निर्देशन में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष डिलारी सतराज सिंह ने नगर पंचायत ढकिया निवासी गोकुशी करने वाले गिरोह के सरगना नाजिम की करीब 32 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया है एसपी देहात विद्यासागर मित्र ने बताया कि आरोपित नाजिम ने गोकुशी का गैरकानूनी धंधा करके यह संपत्ति अर्जित की है संपत्ति में दो मोटर साइकिल हैं , जिनकी क्रमशः अनुमानित कीमत 56,560 , 1,3900 है एक आवासीय भवन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है जिसका क्षेत्रफल 285. 60 वर्ग मीटर है जिला अधिकारी मुरादाबाद के आदेश पर थानाध्यक्ष डिलारी , तहसीलदार ने नगर पंचायत ढकिया पहुंचकर गिरोह के सरगना की चल अचल संपत्ति कुर्क कर नगर में मुनादी कराई थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह
के सरगना नाजिम पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है उसके खिलाफ थाना डिलारी में आठ गोकुशी के मुकदमे पंजीकृत हैं एसपी देहात का कहना है कि इसी तरह के अन्य गोकुशी के अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है गोकुशी के जरिए जिन अपराधियों ने संपत्ति अर्जित की है , उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
