देश में कोरोना के अब तक 38 लाख 56 हजार 731 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 29 लाख 70 हजार 389 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 67 हजार 519 की मौत हो चुकी है। इनमें 70% जानें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में ही गईं हैं। बुधवार को देश में रिकॉर्ड 82 हजार 860 मरीज बढ़े। इसके पहले 29 अगस्त को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 मरीज मिले थे। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
फिलहाल देश में 8 लाख 18 हजार 283 एक्टिव केस हैं। इनमें 62% केस तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि बुधवार को 11 लाख 72 हजार 179 टेस्ट किए गए। इसके साथ देश में अब तक 4 करोड़ 55 लाख 9 हजार 380 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
