डिलारी रिपोर्ट गुलाफ्शां अंसारी
विकास खण्ड डिलारी की ग्राम पंचायत सौदासपुर में रोजगार सेवक नवनीत कुमार कई सालों से करता चला आ रहा है । गरीब मजदूरों के साथ खिलवाड़ । वही नरेगा के गरीब मजदूरों का कहना है कि पिछले कई सालों से लगातार मजदूरी का घोटाला करता साफ साफ नजर आ रहा हे। और गांव के रामसुख जैसे दर्जनों मजदूरों ने मुन्नू के खेत से हारून के खेत तक 5 दिन काम किया लेकिन उसको 14 दिन का मस्टरोल भरा गया इसी तरह से गांव के फर्जी दर्जनों पुरुष और महिलाओं का मस्टरोल 14 दिन का घर बैठे भर दिया जाता है।अधिकारी इस बात को लेकर मोन बने बैठे है।अब देखना यह है कि आला अधिकारी इस भ्रष्टाचारी को रोकने में सक्षम होते हैं या फिर इसी तरह से ब्लॉक डिलारी में सरकार की बनाई हुई योजनाओं का फायदा भ्रष्टाचार लोग खुद करते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार कर्मचारि गरीबो तक योजनाओं का लाभ नही पहुचने देते। खुद ही हड़प कर लेते हैं । ब्लॉक डिलारी मनरेगा में करोड़ों का घोटाला सामने आरहा है।
वही सौदासपुर में गरीब मजदूरों का कहना है कि रोजगार सेवक 1महिने में 14 दिन के काम का पैसा उन लोगो के खातों में डलवाता है जो कभी काम पर नही जाते और अपने घर ही रहते हैं। ओर जो लोग काम करके पैसे मांगते हैं उन लोगो से बहाने बनाता हे या फिर धमकी देता है रोजगार सेवक दबंग किस्म का व्यक्ति है ओर कहता है कि मेरी ऊपर तक पहुंच है तुम कहि भी शिकायत कर लो जेई मेरे साथ है मेरा कुछ नही होग वही जैसे-जैसे आला अधिकारियों तक सूचना पहुंची तो परियोजना निर्देशक यशवंत सिंह ने ब्लॉक डिलारी कर्मचारियों से इस सारी घटना का मांगा जवाब अब देखना होगा कि आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या प्रधान और रोजगार सेवक ऐसे ही मिल जुलकर मजदूरों का खून चूसते रहेंगे। या फर्जी मस्टरोल भरकर अपनी जेबे भरते रहेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
