कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश लगभग 15 माह पूर्व से प्रभावित हुआ जिस कारण महामारी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने सम्पूर्ण देश मे पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था । लेकिन संपूर्ण देश में करोना वैश्विक महामारी के प्रकोप से लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा तो वही कोरोना की दूसरी लहर ने भी अपना तांडव जमकर मचाया जिसका खामियाजा लोगों ने अपनी जान गवाकर चुकाया अब करोना वैश्विक महामारी की तीसरी लहर संभवत आने वाली है जिसको लेकर भाजपा सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर पी के सिंहा के मुताबिक तीसरी लहर से लड़ने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी की संभवत तीसरी लहर आने को तैयार है। जहां केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। जिसके मद्देनजर काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके सिन्हा के मुताबिक करोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। काशीपुर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय एक ऐसा अस्पताल है जहां पर नगर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब मजदूर मरीज अपने इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय का रुख करते हैं। क्योंकि निजी अस्पतालों में महंगा इलाज होने के कारण इलाज कराने में असमर्थ गरीब तबके के लोग राजकीय चिकित्सालय का रुख करते हैं राजकीय चिकित्सालय में वह सारी सुविधाएं उपलब्ध है जोकि एक निजी चिकित्सालय में होती है प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोरोना व वैक्सीनेशन को लेकर पूर्णता गंभीर है और पूरे देश व प्रदेश में वैक्सीनेशन लगातार जारी है इसी के चलते राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ पीके सिन्हा ने बताया कि तीसरी लहर के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है वैसे अभी इस तरीके की कोई अभी तक संभावना नहीं है इसी दौरान करोना के केसो में कमी भी आई है और उन्होंने बताया कि यहां की ओपीडी भी पहले से ज्यादा है लोग अपना इलाज कराने राजकीय अस्पताल आ रहे हैं और निडर होकर अपना इलाज करा रहे हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
