मशहूर फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन पर आज दिनाँक 07 जुलाई 2021 को मुरादाबाद सांस्कृतिक समिति (रजि०)के पदाधिकारियों ने ज़ूम ऐप्प पर वर्चुअल बैठक का आयोजन करके श्रद्धांजलि अर्पित की
बैठक की अध्यक्षता मुरादाबाद सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा ने तथा संचालन संगठन मंत्री मुहम्मद अहमद ने किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रदीप शर्मा ने कहा आज 98 साल की उम्र में हिन्दुजा हॉस्पिटल में ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार जी के निधन की दुःखद खबर फिल्मी जगत ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुःखद खबर है उनकी कमी कभी पूरी नहीँ की जा सकती उनका जाना फिल्मी जगत में एक अध्याय की समाप्ति है दिलीप कुमार जी एक दिग्गज अभिनेता ही नहीँ बल्कि महान इंसान भी थे उन्होंने हिंदुस्तानी सिनेमा को बहुरंगी स्थान दिया उन्होंने अपने दम पर अपने अभिनय से फिल्मी जगत में एक श्रेष्ठ पहचान बनायी जिसकी बजह से उन्हें आठ फ़िल्म फेयर अवार्ड मिले और सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए दिलीप कुमार जी का नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ राज्यसभा में सांसद के साथ पदमभूषण पद्म विभूषण दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिलीप कुमार जी देश को मुगले आज़म, नया दौर, क्रांति,कर्मा,देवदास,राम और श्याम,अंदाज़, अमर, कोहेनूर, मशाल, आदमी,मेला, सौगंध दीदार जैसी अनमोल फिल्में दीं दिलीप कुमार जी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे
बैठक का संचालन करते हुए मुहम्मद अहमद ने कहा कि मुहम्मद यूसुफ उर्फ दिलीप कुमार जी सद्भभावना और सौहार्द की मिसाल थे उन्होंने फिल्मी जगत में भी स्वाधीनता और सौहार्द की बुनियाद डाली थी वह साथी हाथ बढ़ाना, एक बाग नही एक खेत नही हम सारी दुनिया मांगेंगे ,अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीँ, जैसे गीतों को करोड़ों लोगों की जुबां तक पहुचाने वाले और जीवन को अभिनय के ज़रिए पर्दे पर उकेरने वाले महान अभिनेता थे
बैठक में सुशील कुमार शर्मा हाजी अशरफ अली परवेज नाज़िम हाजी मोहम्मद आमिल एडवोकेट बिलाल अहमद के के गुप्ता पवन कुमार त्यागी राधेश्याम शर्मा मौहम्मद उस्मान राजदीप शर्मा मुहम्मद असलम आदि ने विचार व्यक्त किये अंत में उनके लिए दुआ ए मग़फ़िरत व 2 मिनट का मौन धारण किया गया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
