इस्लाम सलमानी
आज दिनांक 30 जून 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला व शहर कांग्रेस सेवा दल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के आह्वान पर कुशासन मुक्ति आंदोलन को लेकर चक्कर की मिलक चौक पर जिला कांग्रेस सेवा दल मुरादाबाद अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया । और कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद ब्लॉक कार्यालय तक पैदल मार्च किया । और भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे लगाए कि वह लाठी से तोड़ेंगे हम झंडे से जोड़ेंगे । जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है ।जिससे आम जनता परेशान हैं पेट्रोल-डीजल व खाद पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है इसी को लेकर सेवा दल ने कुशासन मुक्ति आंदोलन चलाया है कुशासन मुक्ति आंदोलन में मुख्य रूप से सेवा दल जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शहर अध्यक्ष अफसर खान ,निर्मल अरोड़ा, शकील सरवर हाशमी ,कबीर अहमद, नदीम उर्फ गुड्डू भाई ,श्रीमती गौसिया खान, डॉक्टर देवेंद्र कुमार ,गौतम श्रोतिय, कृपाल सिंह, रईस मुल्लाजी, शहजाद खान ,संदीप शर्मा, शमशेर खान, नेम सिंह ,सुरेंद्र पाल गुप्ता, अब्दुल मन्नान ,आदि मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
