रिपोर्टर एकता

कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर भेंडी के राशन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसमें राशन डीलर मनोज कुमार ग्रामीणों को प्रत्येक कार्ड पर दो किलो राशन कम दे रहे हैं
बता दे की कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर भेंडी के राशन डीलर मनोज कुमार ने आज राशन वितरण किया जिसमें वह प्रत्येक कार्ड पर दो किलो राशन कम दे रहे हैं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राशन डीलर से की तो राशन डीलर अपनी दबंगई दिखाते हुए कहां की जिसको जो कार्यवाही करनी है कांठ तहसील जाकर करें हम तो पहले से ही प्रत्येक कार्ड पर दो किलो राशन कम दे रहे हैं और आगे भी ऐसे ही राशन वितरण करते रहेंगे ऐसा लगता है मानो कांठ तहसील के कुछ अधिकारी भी राशन डीलर के साथ मिले हुए हैं जिसके चलते राशन डीलर दबंगई दिखाते हुए ग्रामीणों को कह रहे थे कि जिसको जो करना है वह कर ले। आपको बता दें कि राशन डीलर आज लॉकडाउन के दिन भी राशन वितरण कर रहे थे और कोविड-19 की गाइडलाइन का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं राशन डीलर मनोज कुमार बिना मास्क के राशन वितरण कर रहे हैं और ग्रामीणों को दबंगई से दो किलो राशन कम दे रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए गाइडलाइन जारी की है जिसके अंतर्गत मास्क लगाना बहुत आवश्यक है परंतु राशन डीलर राशन वितरण करते समय भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com