रुद्रपुर। कुमाऊं को एसटीएफ और साइबर सीओ मिल गया है। मूलरूप से देहरादून की रहने वाली पूर्णिमा गर्ग ने मंगलवार को चार्ज संभाला। इससे पहले वह हरिद्वार में सीओ सिटी और सीओ सदर रह चुकी हैं।
खास बातचीत में सीओ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि कुमाऊं में एसटीएफ और साइबर सेल का कार्य पहले से ही अच्छा रहा है। काम को और बेहतर रणनीति के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ता साइबर अपराध चिंता का विषय है।
साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से ठगी कर रहे हैं। ठगी के मामलों को कम करने के लिए साइबर थाना पुलिस मुस्तैदी से काम करेगी। लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा कुमाऊं में जड़ जमाने वाले अपराधियों पर एसटीएफ सख्ती से निपटेगी। लंबे समय से वांछित अपराधियों को टीम के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर पकड़ा जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
