ठाकुरद्वारा दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे पैतृक संपत्ति के हिस्से से मिले प्लाट को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बना रहे थे विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की नगर निवासी फरजाना ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के बथुआखेड़ा और हाल पीपली अहीर निवासी गांव निवासी मोहम्मद इदरीश के साथ हुई थी शादी से पूर्व पिता का इंतकाल हो गया उसकी शादी बहन और अन्य रिश्तेदारों ने की थी शादी में हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था शादी में मिले दहेज से नाखुश पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन मारपीट करते थे कई बार बहन और अन्य रिश्तेदारों ने रुपए दिए पिता की संपत्ति से मिले हिस्से में उसकी बहन ने एक प्लाट लेकर पीड़िता के नाम करा दिया था उसी प्लाट को अपने नाम कराने के लिए मारपीट करते रहते थे इसके बाद दहेज लोभियों का अत्याचार और बढ़ गया । 20 जून 2021 को ससुराल वालों ने दहेज लाने और प्लाट अपने नाम करने की खातिर महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया पीड़िता ने तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com