जीजा की जगह नौकरी करने वाला साला सुनील कुमार
ठाकुरद्वारा में पांच साल तक पीआरवी वाहन पर फर्जी पुलिस कर्मी कार्य करता रहा लेकिन पुलिस विभाग को इसकी खबर तक नहीं लगी मामला सामने आने पर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पांच साल से जीजा की जगह नौकरी करते हुए साले को पकड़ लिया गया आरोपी से पूछताछ जारी है फिलहाल आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया गया है इस मामले के सामने आने के बाद आला अधिकारी भी हैरान हैं।
कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार की जगह सुनील उर्फ सोनी ड्यूटी कर रहा था। वह लगभग पांच साल से 112 पीआरवी पर ड्यूटी कर रहा था इस फर्जीवाड़े की शिकायत की गई थी, इसके आधार पर मामले की जांच शुरू कराई गई तो पुलिस विभाग की बहुत बड़ी चूक पकड़ी गई आरोपी फर्जी सिपाही सुनील उर्फ सोनी है मामले में उसके जीजा अनिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि इसकी जानकारी होने पर साला फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है एसपी देहात विद्या सागर ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्यवाही की जायेगी


संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
