कांठ संवाददाता एकता

आज बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में हो रही गोवंश की दुर्दशा पर कांठ तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया और गौशाला में जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने के लिए बोला और साथ ही कुछ दिन पहले एक गौवंश की हत्या लडलाबाद के जंगल मे हुई थी। उसमें पशु चिकित्सक ने बिना पोस्टमार्टम किए अपनी रिपोर्ट में लिखकर दिया कि उसकी हत्या नहीं की गई जबकि उस दिन घटना स्थल पर खुद सीओ कांठ और थाना प्रभारी कांठ के सामने डॉक्टर ने कहा था कि इसकी हत्या की गई है। अब रिपोर्ट में डॉक्टर की तरफ से गलत जानकारी दी गई हमने आज ज्ञापन में डॉक्टर को निलंबित करने की मांग की और हत्या करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की और अगर 15 दिन में इन पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो हम अगली योजना के तहत कांठ के मुख्य मार्ग को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज कार्यकर्ताओं में अगवानपुर प्रखंड से आये जिला सह संयोजक शंकर राजपूत नगर अध्यक्ष कांठ देवेंद्र विशनोई सुमित शर्मा बिट्टू ठाकुर जितेंद्र अतुल कश्यप विक्की कश्यप नगर संरक्षक अखलेश चौहान, सतेंदर ठाकुर, मोनू विशनोई कपिल हनी सचिन खजुरिया रवि हर्ष आकाश चौहान सचिन अग्निहोत्री आदि कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com