24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

ठाकुरद्वारा क्षेत्र इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को पीआरबी डायल 311 पर सूचना मिली कि लालपुर पीपलसाना के बाहर सड़क किनारे एक लड़की की लाश पड़ी हुई है इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा मय फोर्स के साथ सूरज नगर से फ़ोर्स लेकर घटनास्थल ग्राम लालपुर पीपलसाना पहुंचे मृतक युवती का शव की पुलिस ने पहचान कराई तो मदनलाल ग्राम लालपुर पीपलसाना की बेटी लड़की टीना के रूप मे हुई जिसकी शादी 20 जून को जतिन पुत्र राजेंद्र निवासी नई बस्ती थाना कालागढ़ उत्तराखंड से तय हुई थी वही युवती का मंगेतर उसे कपड़े दिलाने के नाम से सुरजनगर लेकर गया था जहां यूपी की उसके मंगेतर ने उसकी हत्या कर दी पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता था इस वजह से उसकी हत्या कर दी पुलिस उसके पास से एक छोटा सैमसंग का मोबाइल बरामद किया आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com