कांठ सवाददाता एकता की रिपोर्ट
कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किए गए इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन छात्र छात्राओं के माता पिता का कोरोना से निधन हुआ है उनके इस सत्र की ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध समिति अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते तमाम लोगों का निधन हुआ है इनमें से कुछ ऐसे भी रहे होंगे जिनके बच्चे कॉलेज में पढ़ते हैं ऐसे छात्र छात्राओं की शिक्षण फीस नहीं ली जाएगी बैठक में कॉलेज प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए और प्रस्तावों पर सहमति जताई इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष धर्मकुमार जैन और सदस्य यशपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया दो मिनट का मौन रखकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर बैठक में उपाध्यक्ष सतीश चंद शर्मा , कोषाध्यक्ष निमेषचंद्र मित्तल , सुरेंद्र कुमार सिंह , पंकज चौहान , विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन कुमार जी उपस्थित रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
