सच्चाई की जीत

मुरादाबाद

आज दिनांक 11-6-2021 को जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग मुरादाबाद द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन माननीय इमरान प्रतापगढ़ी प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर पेट्रोल डीजल सरसों के तेल के बढ़ते बेतहाशा दामों को लेकर झब्बू के नाले से तहसील स्कूल पुलिस चौकी तक मोटरसाइकिल ठेले पर रखकर व सैकड़ों की तादाद में मोटरसाइकिल पैदल खींच कर विरोध जुलूस निकाला गया ताकि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार अपनी नींद से जागे विरोध में केंद्र सरकार प्रदेश सरकार एवं मोदी की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एवं सी ओ सिटी को दिया गया जिसमें पेट्रोल डीजल के दामों एवं सरसों के तेल एवं अन्य चीजों को बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने को लेकर राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप कर जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने की मांग की गई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव असलम खुर्शीद ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं सी ओ सिटी से कहा कि महानगर में अस्पताल लूट के अड्डे के रूप में तब्दील हो चुके हैं किसी मरीज को भी एडमिट करने से पहले हजारों लाखों रुपए मांगे जा रहे हैं लाखों रुपए लगाकर भी मरीज ठीक नहीं हो पा रहे हैं एवं आम जनता आर्थिक रूप से भी मर रही है और मरीजों के रूप में अपने परिजनों को भी खो रही है ब्राइट स्टार , टीएमयू, साईं हॉस्पिटल ,कॉसमॉस हॉस्पिटल ,ने मौतों के आंकड़ों को भी छुपाया है उपरोक्त हॉस्पिटल में मारे गए कोविड-19 के मरीजों के परिजनों से बात की जाए वो आपको बताएंगे कि हम से लाखों रुपया हॉस्पिटलों ने जमा करा लिया गया है फिर भी हम अपने परिजनों को नहीं बचा पाए मेरा आपसे निवेदन है की जितने लोगों की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है उन सब का विवरण लेकर उनके परिजनों से बात कर इन हॉस्पिटलों की खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता को लूटने के लिए हमेशा तैयार हैं डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दाम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को नहीं दिख रहे हैं उसके अलावा बीजेपी के नेता जनता के खिलाफ बयान जारी कर रहे हैं बीजेपी के कुछ नेताओं का कहना है कि अगर सरसों का तेल महंगा लग रहा है तो डीजल वह मिट्टी के तेल मैं पकोड़े और पूरी अतल के खाने लगे यदि सारे बीजेपी के नेता डीजल और मिट्टी के तेल में पकोड़े पूरिया और सब्जियां तल कर खाते हैं तो जनता भी खाने को तैयार हो जाएगी बीजेपी के सारे नेता डीजल और कोरोसिन में तले हुए खाने खा कर दिखाए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद खान साहब ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार गरीब जनता को बर्बाद करने का काम कर रही है मोदी सरकार और योगी सरकार किसान विरोधी जनता विरोधी गरीब विरोधी महिला विरोधी मजदूर विरोधी है इसीलिए गरीब जनता को खुलेआम लूट रही है सरकार को महंगाई से मरती हुई जनता दिखाई नहीं दे रही 2014 से पहले महंगाई डायन हुआ करती थी आजकल योगी मोदी सरकार की सहेली हो गई है
इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सचिव असलम खुर्शीद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग अहमद खान पार्षद मोहम्मद जुनेद पार्षद शमशेर अली पूर्व पार्षद सैयद मौसम अली महानगर उपाध्यक्ष अनूप दुबे, अनुभव मल्होत्रा,अनुराग शर्मा,अफसर खान,शकील सर्वर हाशमी शकील चौधरी सतीश दिवाकर दर्शन लाल गुलरेज सिद्दीकी गैयूर खलीफा मोहतशीम मुख्तार मोहम्मद नाजिम असलम कदिरी, इरशाद हुसैन, शहजाद खान, फैसल अंसारी सरफराज अंसारी, सलीम खान पूर्व पार्षद रेहान खान रईस खा लाईक अहमद, फरमान ,वाजिद अली, दाऊद सैफी ,वाहिद सैफी फहीम अंसारी ,इरशाद हुसैन, मुर्तुजा अंसारी,नदीम कुरेशी, व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com