ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव राजूपुर कला मे रंजिश में महिला को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है गांव की तबसुम पत्नी फुरकान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव के वकील , मुन्ना , ईशान और बिलाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है इसी के चलते यह लोग एक राय होकर उसके घर के अंदर आ गये वह उस समय घर में अकेली थी उन्होंने उसे गालियां देनी शुरू कर दी उसने गाली देने का विरोध किया , तो आरोपियों ने उसे लात घूसा से मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com