ठाकुरद्वारा आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ने एक दूसरे पर घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से खाद्यान को लेकर विवाद चला आ रहा है कोतवाली पहुंच कर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने दोनों पक्षों के चार चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी संध्या चौहान का आरोप है कि वह सुबह घर में अकेली थीं तभी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर घर में घुस आईं वह गाली गलौज करने लगीं देवरानी व मेरे पति ने विरोध किया तो लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया दूसरे पक्ष की स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष तनु का आरोप है कि दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी का खाद्यान्न गेहूं , चावल , चने की दाल व रिफाइंड का वितरण कर रही थीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति अपने साथियों के साथ पहुंच कर गाली गलौज करने लगे जिसके बाद वह अपने घर चलीगई आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर मुझे घायल कर दिया कोतवाली पहुंच कर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लगाए आरोपों के तहत तहरीर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com