ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव माना वाला निवासी महिपाल सिंह की 6 वर्षीय बेटी घर के सामने खड़ी थी इसी दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे काटकर जख्मी कर दिया वहीं भायपुर निवासी अनिल कुमार , रामपुर घोगर निवासी आशा देवी , मलपुरा लक्ष्मीपुर निवासी अफजाल अहमद , वोवद वाला निवासी साजिदा बेगम , बंदे वाली मढैया निवासी राजेश कुमार , जटपुरा महावतपुर निवासी हिमांशु , गोपी वाला निवासी अफजल वरईस को कुत्तों ने हमलाकर जख्मी कर दिया ठाकुरद्वारा वार्ड -23 निवासी भूरी बेगम को उस समय बंदर ने काट कर जख्मी कर दिया जब वह अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने जा रही थी सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के बाद सभी को घर भेज दिया गया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
